फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्री राम शरणम् आश्रम में मनाई जन्माष्टमी

Fri, 04 Sep 2026 09:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित श्री राम शरणम् आश्रम में उप​स्थित साधक। स्रोत: आश्रम
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित श्री राम शरणम् आश्रम में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष सभा का आयोजन किया गया। अमृतवाणी और सत्संग के साथ श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उल्लास से जन्माष्टमी उत्सव मनाया। आश्रम परिसर को आकर्षक झांकियों और रंगोली से सजाया गया। श्री राम सेवा आश्रम स्कूल के बच्चों ने श्रीकृष्ण और ग्वाल-बाल का रूप धारण कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया। इस दौरान मक्खन चोरी की लीला का सुंदर मंचन भी किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ भजन से पूरा आश्रम परिसर कृष्णमय हो गया। कार्यक्रम में रमन कालरा, जतिंदर रेलन, कृष्ण लूथरा, रमेश कपूर, प्रेम बत्रा, अश्वनी टुटेजा और पुनीत गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें