फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जन सेवा संस्थान ने बढ़ाया बुजुर्गों और अनाथों की सेवा का दायरा

Sun, 05 Apr 2026 07:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में जन सेवा संस्थान के नए बुजुर्ग और अनाथ आश्रम का लोकार्पण करते कैबिनट मंत्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। जींद रोड पर जन सेवा संस्थान, रोहतक की गोहाना इकाई की ओर से तैयार लाला कपूर चंद अग्रवाल अनाथ व वृद्ध आश्रम का लोकार्पण रविवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थान बड़ा कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि गोहाना की मिट्टी में सेवाभाव है। जन सेवा संस्थान के संचालक डॉ. परमानंद महाराज के मार्गदर्शन में प्रदेश में बुजुर्गों और निराश्रितों की सेवा के लिए यह नौवां संस्थान शुरू हुआ है। इससे इलाके के लोगों को भी समाज उत्थान के कार्यों में आगे आने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा नेक काम है। हर नागरिक को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जन सेवा संस्थान कई वर्षों से समाज सेवा के कार्य कर रहा है। कैबिनेट मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से संस्थान के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी महाराज, महंत कमलपुरी महाराज, महंत मदन गोसाईं, मुकुंद हरि महाराज, जितेंद्रानंद, रामधारी जिंदल, लाला कपूर चंद अग्रवाल, श्याम लाल वशिष्ठ, सुनील मेहता, संजय मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें