फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साढ़े 5 माह बाद जम्मूतवी जाएंगी जम्मूतवी और संबलपुर एक्सप्रेस

Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जम्मू मंडल में जम्मू यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य पूर्ण होने पर अप-डाउन की दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन जम्मूतवी तक बहाल कर दिया गया है। चारों ट्रेने 5 माह 15 दिन तक जम्मूतवी के बजाय अमृतसर स्टेशन तक जा रही थीं। काम पूरा होने पर अब जम्मूतवी एक्सप्रेस व संबलपुर एक्सप्रेस पहले की तरह जम्मूतवी तक जाने लगीं है।
विज्ञापन

संबलपुर जंक्शन से चलकर सोनीपत होते हुए जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन संबलपुर एक्सप्रेस और टाटानगर से जम्मूतवी को जाने वाली ट्रेन जम्मूतवी एक्सप्रेस का 16 नवंबर से अमृतसर स्टेशन तक ही परिचालन किया जा रहा था। संबलपुर एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर अप-डाउन में सुबह 5:12 व रात 10:31 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। जम्मूतवी एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 5:12 व रात 10:10 बजे ठहराव निर्धारित है। दोनों ट्रेन के अमृतसर तक चलने की वजह से इससे सफर करने वाले जम्मू के यात्रियों को दूसरी ट्रेन की मदद लेनी पड़ रही थी।
उत्तर रेल मंडल के जम्मू मंडल में चल रहे जम्मू यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य पूरा हो गया है। ऐसे में अप-डाउन रूट पर चलने वाली संबलपुर और जम्मूतवी एक्सप्रेस के परिचालन को जम्मूतवी तक बहाल कर दिया गया है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

फोटो 33- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें