फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जयदीप ने 53वीं और मोहित ने 16वीं बार रक्तदान किया

Mon, 10 Jun 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के गांव मलिकपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर के दौरान रक्तको
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मलिकपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मां भारती रक्तवाहिनी संस्था की ओर से भगत सिंह युवा शक्ति संघ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 53 युवाओं ने रक्तदान किया। संस्था के सदस्य जयदीप शर्मा ने 53वीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन

युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष मोहित सैनी ने खुद 16वीं बार रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। युवाओं को हर तीन माह में रक्तदान करते रहने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। सड़क दुर्घटनाओं तथा विभिन्न बीमारियों में मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में युवाओं को बढ़-चढकर रक्तदान करना चाहिए।

जिला नागरिक अस्पताल के रक्तकोष इंचार्ज डॉ. भानु शर्मा ने रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों पर भी विराम लगाते हुए कहा कि रक्तदान से नए खून का संचार होता है। रक्तदान करने से कमजोरी नहीं बल्कि स्फूर्ति आती है। रक्तदान से स्वास्थ्य लाभ ही होता है।
विज्ञापन

इस दौरान सरपंच विक्की टांक, विपिन गौड़, प्रेम गौतम, सुमेर, अंकित त्यागी, राहुल राणा, बिजेंद्र सरोहा, जयदीप शर्मा, अनिल शर्मा, तरुण भारद्वाज, सोमप्रकाश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें