फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात तक जारी रहेगा कर्फ्यू

Tue, 23 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मैजिस्ट्रेट राजीव रतन ने सोनीपत व गोहाना शहर में लगाया गया कर्फ्यू 23 फरवरी की रात तक जारी रखने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा उपद्रवियों को सख्ती से निपटने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। डीसी ने बताया कि सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-1 को खाली करवा लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार शाम को जाट आरक्षण की मांग कर रहे लोगों की सभी मांगें सरकार ने मान ली थी। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों को चले गए। सोमवार सुबह जीटी रोड खोल दिया गया। इसके बाद फिर से कुछ लोगों ने जीटी रोड पर पहुंचकर उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान सेना, अर्धसैनिक बलों व पुलिस की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए जीटी रोड को खाली करवा लिया गया है।

गन्नौर थाना क्षेत्र में भी कर्फ्यू जारी
सोनीपत। जिला मैजिस्ट्रेट राजीव रतन ने सोनीपत, गोहाना शहर के बाद अब गन्नौर थाना क्षेत्र में भी कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के चलते जिले में 15 फरवरी से चल रहे आंदोलन के दौरान लूट, दंगा-फसाद व सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति के नुकसान को देखते हुए सोनीपत शहर व गोहाना कस्बे में धारा 144 का प्रयोग करते हुए 20 फरवरी को 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


स्थिति में सुधार न देखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट ने रविवार को 24 घंटे के लिए और बढ़ाने के आदेश जारी किए थे। लेकिन सोमवार को फिर इन दोनों शहरों के साथ गन्नौर थाना क्षेत्र में भी मंगलवार रात तक कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। तीनों स्थानों पर कर्फ्यू अब 23 फरवरी को देर रात तक जारी रहेेंगे। अपने आदेशों में जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि इन घटनाओं के चलते अनियंत्रित भीड़ से जो स्थिति पैदा हुई है उससे आम जन जीवन और शांति बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

गोहाना में चौथे दिन शांत हुई चिंगारी
जाट आरक्षण को लेकर पिछले सप्ताह शुरू हुए आंदोलन के बाद तीन से उठी चिंगारी सोमवार को शहर में शांत नजर आई। शहर में भारी मात्रा में पुलिस बल व आईटीबीपी की टुकड़ी मामले को शांत कराती नजर आई। शहर में उठे उपवाद के कारण सरकारी व निजी संपत्ति को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उपवाद में शहर में करीब 50 दुकानों समेत दर्जनों बाइकें व कारें जलकर राख हो गई।

सोमवार को पुलिस बल शहर में गश्त व मुख्य चौकों पर चौकसी करता रहा। 16 फरवरी को आरक्षण की मांग को लेकर जाटों ने हर तरफ मार्गों को जाम कर दिया था। लेकिन तीन दिन बाद से आंदोलन हिंसा में बदल गया। उपद्रवियों ने शहर में जो मिला उसे लूट लिया और बाद में फूंक दिया। इतना ही नहीं दुकानों में काफी तोड़फोड़ भी की गई। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस व आईटीबीपी की टुकड़ियां बुलाई गई।

शहर में कर्फ्यू भी लगा दिया गया। बावजूद इसके तोड़ फोड़ होती रही। हालांकि सोमवार को मामला शांत नजर आया और लोगों ने बाहर निकल कर अपने अपने नुकसान का जायजा लिया। शहर में सरकारी व निजी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।

रोडवेज, रेलवे को करोड़ों का नुकसान
गोहाना सब डिपो को आंदोलन में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सब डिपो में सोनीपत, जींद व अन्य डिपो की करीब 90 बसें खड़ी थी। डिपो को एक दिन में करीब साढ़े चार लाख की आमदनी होती है। आठ दिन से डिपो बंद है। इसके अलावा ट्रेनें ठप होने से भी करोड़ों का नुकसान हुआ है।

अफवाहों पर ध्यान न दें लोग : एसडीएम
एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को शहर में मामला शांत हैं। शहर में उपद्रव को रोकने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल व आईटीबीपी की टुकड़ियां आई हुई हैं। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न देकर शहर में शांति माहौल को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

ऐसे हालत तो कश्मीर में हैं...
मैं खराद का सामान लेकर जम्मू से चला था। दिल्ली जाना था, लेकिन रास्ते में ही यहां लड़सौली के पास जाम लगाने वालों ने रोक दिया। गाड़ी के टायर में पंक्चर कर दिया और मुझे नीचे उतार दिया। पांच घंटे हो गए हैं, यहां पर। ऐसे हालत तो कश्मीर में थे। बहुत परेशानी से गुजर रहा हूं।
विज्ञापन

जुनेद, जम्मू-कश्मीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें