फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपुणता के साथ किए गए कार्य में कामयाबी मिलना संभव : प्राचार्य

Mon, 09 Jun 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के राजकीय विद्यालयों में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय भाषा व अक्षरों के ज्ञान से अवगत कराया गया। समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिविर में मिले ज्ञान का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर के समापन पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य सुमन बाला शर्मा व डॉ. राजेश दहिया ने किया। सुभाष कुंडू की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी को हमेशा आदर्श जीवन जीना चाहिए। अगर किसी कार्य को निपुणता से किया जाए तो उसमें कामयाबी संभव है। डॉ. राजेश दहिया ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सबसे आसान काम पढ़ाई करना है। ज्ञान कहीं से भी मिले तो ले लेना चाहिए। एक सफल छात्र के सर्वांगीण विकास में गुरु की भूमिका अहम रहती है। ऐसे में शिक्षकों को भी विद्यार्थियों का समय-समय पर मार्गदर्शन करना चाहिए।
विज्ञापन

मंच संचालन दर्शन कुमारी, डॉ. कांता हुड्डा ने किया। शिविर में रितुराज, मीनाक्षी, योगिता, किरण बाला, सुशीला, उर्मिला, राजेश, रजनी, सविता, पूनम, राकेश, मीना, निधि, वीना, ज्योति, मुकेश, मोनिका, सुमन मौजूद रहीं।
प्रशिक्षण पश्चात प्रमाणपत्र किए प्रदान
गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में 100 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी को खेल-खेल में हिंदी भाषा के प्रयोग से अवगत कराया गया। प्राचार्य अतुल खट्टर ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। शिविर में अशोक, जगबीर सिंह, रेखा, सोमवती, हरेंद्र, अंश, पंकज, सुनीता, प्रिया, भूपेंद्र मौजूद रहे।
विविध भाषाओं के ज्ञान से कराया परिचित
गोहाना। गांव मदीना स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय भाषा प्रशिक्षण शिविर संपन्न किया गया। विद्यार्थियों को भारत की भाषाओं व विविधता से परिचित करवाने के साथ सम्मान की भावना विकसित करना, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना सिखाया गया। इसके अलावा भारतीय भाषाओं जैसे गुजराती, मराठी, पंजाबी, राजस्थानी, बांग्ला, असमिया संबंधित जानकारी दी गई। भाषा विशेष के गीत, लोक कथाएं, सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन भी किया गया। प्राचार्य डाॅ. पंकज कौशिक ने शिविर को विद्यार्थियों के लिए यादगार एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया।

फोटो 12- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें