फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद का जहर घोलने वालों को हराकर सबक सिखाना जरूरी : बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना/सोनीपत। बरोदा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रमुख पार्टी भाजपा, कांग्रेस व इनेलो के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस के दिग्गजों ने जहां एक-दूसरे को घेरा, वहीं इनेलो ने दोनों पार्टियों पर हमला बोला।
विज्ञापन

जातिवाद का जहर घोलने वालों को हराकर सबक सिखाना जरूरी : बालियान
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि अगर आज बरोदा के प्रत्याशी पहलवान योगेश्वर को टिकट नहीं दिया जाता तो वह शायद गोहाना नहीं आते। पहलवान योगेश्वर ने देश का नाम विदेशों में भी ऊंचा किया है और ऐसे इंसान का साथ देने आना जरूरी था। संजीव बालियान ने कहा कि कुछ लोगों की झूठी चौधर के कारण बरोदा हलका विकास से अछूता रहा है। वहीं उन लोगों ने हरियाणा में जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है, इसलिए उन लोगों को हराकर सबक सिखाना जरूरी है। उन्होंने सरकार में हिस्सेदारी करके विकास कराने को गठबंधन के प्रत्याशी का साथ देने की बात कही गई। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, योगेश्वर दत्त, सांसद संजय भाटिया, कृषि मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, जिला अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, सांसद धर्मवीर, कृष्ण लाल पंवार, विधायक कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक कविता जैन आदि मौजूद रहे।
बरोदा के मान-सम्मान व हरियाणा के भविष्य की लडे़ंगे लड़ाई : हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बरोदा की जनता की मांग पर कांग्रेस ने किसान परिवार के बेटे को टिकट दिया है जो बाहरी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि बरोदा के मान-सम्मान और हरियाणा के भविष्य की लड़ाई है। सत्ता के घमंड में चूर सरकार के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस आम आदमी, किसान और मजदूर के साथ खड़ी है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने टिकट को लेकर नाराजगी जताने वालों को मैनेज करने के लिए कहा कि प्रजातंत्र व पार्टी में सभी को टिकट मांगने का अधिकार है, लेकिन टिकट सिर्फ एक को ही मिल सकती है। जिन कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिल पाई, वह हमेशा परिवार में सम्मानित व महत्वपूर्ण रहेंगे।
विज्ञापन

ओमप्रकाश चौटाला इनेलो प्रत्याशी के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे
इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि हम भाजपा व कांग्रेस की तरह कभी मौकापरस्ती की राजनीति नहीं करते। इसलिए हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला खुद भी बरोदा हलके के लोगों के बीच आएंगे और हलके के सभी 54 गांवों में लोगों से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि बरोदा का यह उपचुनाव साबित कर देगा कि किसान विरोधी भाजपा व कांग्रेस दोनों ने हमेशा लोगों को बरगला कर वोट हासिल किए हैं और जनता की भलाई से इन्हें कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें