फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग के बिना भगवान की प्राप्ति असंभव : योगेंद्र महाराज

Fri, 05 Dec 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोविंद नगर स्थित श्रीहरि लक्ष्मीनारायण मंदिर में महिला कीर्तन मंडली की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन रहा। कथाव्यास पंडित योगेंद्र महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोमाता प्रेम, माखन चोरी व गोपियों के प्रसंग का वर्णन किया। इससे पहले कथा की शुरुआत कथाव्यास ने मंदिर समिति सदस्यों व श्रद्धालुओं के साथ भागवत पूजन करके की।
विज्ञापन

कथाव्यास पंडित योगेंद्र महाराज ने बताया कि मन की शुद्धि के लिए श्रीमद्भागवत कथा से बढ़कर कोई साधन नहीं है। कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के सभी दोष नष्ट हो जाते हैं। त्याग के बिना भगवान की प्राप्ति नहीं हो सकती। कलियुग में हरिनाम के स्मरण मात्र से मनुष्य का कल्याण संभव है। कथा में महिला कीर्तन मंडली से शीला देवी, कविता देवी, सुरक्षा सिंह, मालती शर्मा, सुदेश रानी, पिंकी सिंह, लक्ष्मी देवी, सुमन शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें