फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनना सौभाग्य की बात : मदान

Sun, 21 Jan 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एल्डिको सोसाइटी में अंजनी सुत हनुमान मंदिर के श्रद्धालुओं व निवासियों ने सोसाइटी प्रांगण में भव्य शोभायात्रा निकाली। मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे मेयर निखिल मदान ने दीप प्रज्वलित कर और नारियल तोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि करीब 500 सालों के संघर्ष के बाद रामलला अपने उसी स्थान पर विराजमान हुए हैं, जहां उनका जन्म हुआ था। मेयर ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं कि वह अपने जीवन में साक्षात रूप से राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देख पाए। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन हर देशवासी के लिए आदर्श है। इस दौरान दिलबाग दहिया, बिजेंद्र कुमार, सतिंदर राठी, जितेंद्र दहिया, राजेश दुहन, प्रो. संदीप, हरीश दहिया, विष्णु दत्त शर्मा, संजीव मलिक, विकेश दहिया, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें