फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला स्पेशल ट्रेन 8 मई से फिर चलाने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-पानीपत रूट पर चलने वाली महिला स्पेशल (ट्रेन संख्या 04963 व 04964) को रेलवे ने 8 मई से बहाल करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2022 में कोहरे पड़ने के चलते बंद कर दिया था। जिसे दोबारा चलाया जाएगा। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से महिला यात्रियों का दिल्ली-पानीपत रूट पर आवागमन सुगम होगा। उन्हें पुरुषों के साथ एक ही कोच में भीड़भाड़ के बीच सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन बंद होने से महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पुरुषों के साथ एक ही कोच में भीड़भाड़ के बीच यात्रा करनी पड़ रही है। ऐसे में महिला यात्रियों ने विधायक सुरेंद्र पंवार को शिकायत देकर भी महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोबारा शुरू करवाने की मांग की थी। जिस पर विधायक ने नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी से मुलाकात कर महिला यात्रियों की मांग को उनके समक्ष रखा। महाप्रबंधक ने मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। रेलवे ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व उनकी परेशानी को देखते हुए 8 मई से महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। महिला स्पेशल (ट्रेन संख्या 04964) सुबह 6:40 बजे पानीपत से चलकर 7:30 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचती है। वहीं महिला स्पेशल (ट्रेन संख्या 04963) शाम 5:50 बजे नई दिल्ली से अपनी यात्रा प्रारंभ कर 7:04 पर सोनीपत पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें