फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इस्कॉन प्रचारकों ने निकाली हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सिक्का कॉलोनी में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचारक। स्रोत: सम
विज्ञापन
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से मंगलवार सुबह सिक्का कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी कुरुक्षेत्र से आए इस्कॉन केंद्र से वैष्णो भक्तों के साथ मिलकर समिति सदस्यों ने निकाली।
विज्ञापन

मार्ग पर जगह-जगह हरिनाम का गुणगान किया गया। समिति ने प्रभातफेरी के दौरान प्रसाद वितरित किया। हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी मनीषा के निवास पर प्रसादम के साथ संपन्न हुई। रघु कुमार दास ने बताया कि बुधवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी ओल्ड डीसी रोड से शुरू होकर जीवन नगर व पंचम नगर में भ्रमण करेगी।
प्रभातफेरी के दौरान इस्कॉन कुरुक्षेत्र से सत्यापति दास, श्याम सुंदर, दीप नारायण दास, दिनेश, कृष्ण कृपा दास, ईश्वर चंद्र गौड़, भागवत तत्व दास, शांत नरसिंह दास, बृजेश नारद दास, सुंदर सिंह, सीए कृष्ण कुमार गर्ग, राजू, बसंत, जयप्रकाश, मास्टर विजयपाल, वंदना, सुनीता, नंदेश्वरी, लक्ष्मी, शिवानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें