फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीवर के पानी से घर की नींव में दरार का खतरा, लोग परेशान

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कबीरपुर ​स्थित जर्मल चक्की वाली गली में सीवर ओवरफ्लो। स्रोत: पाठक
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। कबीरपुर में सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या अब लोगों के मकानों के लिए खतरा बनती जा रही है। चक्की वाली गली निवासी विवेक सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि पानी भरने से उनका मकान एक तरफ झुक गया है। ग्राउंड फ्लोर का फर्श भी बैठ गया है।
विवेक सिंह ने बताया कि करीब 15-16 दिन पहले उनके घर की पानी की टोंटी में दूषित पानी आने लगा। समस्या का कारण पता लगाने के लिए उन्होंने अपने खर्च पर पाइपलाइन की खोदाई करवाई। करीब नौ फीट गहरा गड्ढा पानी से भरा मिला। दो-तीन दिन तक मोटर चलाकर पानी निकालने का प्रयास किया लेकिन जलस्तर कम नहीं हुआ। जांच में सीवर लाइन जाम और ओवरफ्लो होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार क्षेत्र में करीब 20-25 दिन से सीवर भरे हुए हैं। सीवर का पानी नींव के पास जमा होने से मकान की स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान होने तक मकान की मरम्मत भी नहीं कराई जा सकती। विवेक सिंह ने नगर निगम से तत्काल सीवर की सफाई कराने, मकान का तकनीकी निरीक्षण करवाने, नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

फोटो : सोनीपत के कबीरपुर स्थित जर्मल चक्की वाली गली में सीवर ओवरफ्लो। स्रोत: पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें