फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से निवेशक दुविधा में

Tue, 18 Nov 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 09: आभूषण की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सोनीपत। चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव से निवेशक परेशान हैं। दिवाली के दौरान चांदी की कीमत प्रति किलो दो लाख रुपये तक पहुंच गई थी। और उछाल आने की उम्मीद में लोगों ने उसमें अपनी रकम निवेश कर दी थी लेकिन चांदी ने वहां से रिवर्स गियर लगा दी थी।
विज्ञापन

चांदी की कीमत में तेजी से गिरावट होने के कारण 55 हजार रुपये तक दाम कम हो गया था। इससे चांदी में निवेश करने वालों की रकम फंस गई। हालांकि, अब फिर से चांदी की कीमतों में उछाल देखने के लिए मिल रहा है पर निवेशक असमंजस में हैं।
जानकारों का कहना है कि शादी के सीजन में एक बार फिर से चांदी अधिकतम कीमत तक पहुंच सकती है।सराफा कारोबारियों का अनुमान है कि चांदी और सोने के भाव में अब लगातार कमी आ सकती है। जानकारों का मानना है कि त्योहार के बाद रेट कम होता ही है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम में उतार-चढ़ाव की वजह से सोने-चांदी की कीमतें घटती-बढ़ती रहती हैं। त्योहार के समय लोगों ने निवेश पर ही ध्यान दिया जिसकी वजह से कीमत चरम पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमतों में इतने अंतर ने उन लोगों को विचलित कर दिया है जिन्होंने रेट और बढ़ने की संभावना को देखते हुए बड़ा निवेश किया है।
कुछ दिन ठहराव के बाद एक बार फिर से चांदी की कीमत 1 लाख 68 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। हालांकि अब निवेशक डरे हुए हैं। सराफा व्यापारी दीपांशु जैन के अनुसार सोनी चांदी की कीमतों में अस्थिरता से निवेशक भले ही डरे हुए हैं लेकिन घबराने की बात नहीं । बाजार की जो स्थिति है, फिर से चांदी अधिकतम कीमत तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें