जिलेभर में सोमवार को योगा फॉर वेलनेस-थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने निरोगी काया के लिए एक साथ योग किया।
सेक्टर-14 स्थित हुडा पार्क में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मोहनलाल बड़ौली ने दीप जलाकर किया। सेक्टर-15 के पार्क में पूर्व मंत्री कविता जैन व सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने योग किया। वहीं गन्नौर के लहरी सिंह पार्क में विधायक निर्मल चौधरी ने लोगों के साथ योग किया। इसके साथ ही जिलेभर में 50 स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सभी प्रमुख कार्यक्रमों में पीएम व सीएम के संबोधन का प्रसारण किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों ने योगासन कराए। आयुष विभाग के चिकित्सकों ने विधायक मोहनलाल बड़ौली व डीसी ललित को तुलसी के पौधे भेंट किए। वहीं एडीसी अशोक बंसल, नगराधीश जितेंद्र जोशी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुभाषचंद्र, हरियाणा योग आयोग के सदस्य मुकेश वर्मा, सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया, डीआईपीआरओ सुरेश सरोहा, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान को भी तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रजनीश वर्मा, डॉ. संजय, डॉ. अमित कुमार, योग विशेषज्ञ संगीता, जिला व्यापार मंडल के युवा प्रधान हिमांशु कुकरेजा, उपप्रधान रामकुमार, सुशील पांचाल आदि मौजूद रहे।
-
लहरी सिंह पार्क में लोगों ने किया योग
गन्नौर। शहर के लहरी सिंह पार्क में उपमंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को योग के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किया गया। इसका शुभारंभ विधायक निर्मल चौधरी ने किया। इस दौरान तहसीलदार रविंद्र हुड्डा, एसएचओ वजीर सिंह, अरूण तयागी, विकास तयागी, कप्तान नांदल, पूर्व चेयरमैन रामकुमार धनखड़, सफाई निरीक्षक पोषण मलिक, प्रियवर्त छिक्कारा, संदीप सिघंल, आयुष विभाग की डॉ. संगीता व फार्मासिस्ट कमलेश राठी मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री व सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार ने किया योग
सोनीपत। सेक्टर-15 के पार्क में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योग प्रशिक्षक सरीता बाल्याण ने योगासन व योग क्रियाएं करवाई, जिसमें पूर्व मंत्री कविता जैन व सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने हिस्सा लिया। शहीद भगत सिंह मंडल द्वारा सेक्टर-14 के सामुदायिक भवन में पूर्व मंत्री कविता जैन ने योग का महत्व बताया। वहीं महाराजा अग्रसेन मंडल के द्वारा हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव जैन पहुंचे। इस दौरान पार्षद सुरेंद्र मदान, रजत जैन, सुरजीत राठी, विभोर वधवा, डॉ. संजय सेहरा, नवीन मंगला, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, नरेश वर्मा, सुनीता लोचब, चरण सिंह जोगी, अनिल ग्रोवर, पं. अमित शौनक मौजूद रहे।
जवाहरलाल नेहरू पार्क में एसडीएम ने लोगों के साथ योग किया
गोहाना। एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि निरोगी काया के लिए नियमित रूप से योग जरूरी है। इसलिए सभी को बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। वह सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जींद रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में आयोजित उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में योग करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में योग शिक्षक डॉ. सुरेश सैनी ने योग क्रियाएं कराते हुए उनका महत्व बताया। इस दौरान नप के ईओ राजेश वर्मा के अलावा सचिन जेई, लक्ष्मण डीपीई, पंकज जैन, जोगेंद्र बजाज आदि मौजूद रहे।
खरखौदा में कई जगहों पर हुए योग कार्यक्रम
खरखौदा। शहर के कन्या कॉलेज में उपमंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जहां एसडीएम डॉ. अनमोल ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहर की अनाज मंडी, प्राथमिक पाठशाला, खरखौदा, कंवाली गांव व फरमाणा में भी योग दिवस पर लोगों ने एकत्रित होकर योग किया। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश, गुलशन ठेकेदार, प्रीतम खोखर, ओमप्रकाश फरमाणा, डा. जसवंत राठी, सुनील खोखर, पौरुष आर्य आदि मौजूद रहे।
योग शिक्षक ने योगासन करवाए
सोनीपत शहर के सारंग रोड स्थित रेलवे पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. दीप्ति दहिया ने योग का संदेश दिया। यहां योग शिक्षक कर्मबीर व लक्ष्मी गौड़ ने योगासन करवाए। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस सरीखी बीमारियों को हराने के लिए योग बेहद जरूरी है। इस पार्क में रोजाना सुबह 6 से 7 बजे तक योग कक्षा लगाई जाती है। इस दौरान उमेश गौड़, देवेंद्र वर्मा, कृष्ण सिंगल, अनिल, पारुल, अजय जैन आदि मौजूद रहे।
सोनीपत व पानीपत शाखा के सीए ने किया योग
सीए एसोसिएशन की सोनीपत शाखा व पानीपत शाखा की ओर से वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान सोनीपत शाखा के प्रधान सीए सरस जैन ने बताया कि योग प्रशिक्षक सीए वीरेंद्र चौहान व सीए विशाल बत्रा रहे। इसमें 100 से ज्यादा लोगों ने भाग किया। इस दौरान पानीपत शाखा के प्रधान योगेश गोयल, उपप्रधान राजेश अरोड़ा, सचिव पंकज गोयल, पूर्व प्रधान अनुज मंगला, प्रिंस मित्तल, विकास कालरा, मोहन बंसल, रमेश वधवा आदि मौजूद रहे।
जीवन को बेहतर करने के लिए अपनाएं योग : तीर्थ राणा
गोहाना। भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। वैश्विक महामारी कोरोना से भी योग करके ही बचाव किया जा सकता है। हर कोई योग के जरिए अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर को निरोग और मन को शांत रखें। वह सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जींद रोड स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ योग कर रहे थे। इस दौरान अरुण बड़ौक, सत्यनारायण शर्मा, बलवंत नागपाल, रमेश कश्यप, मुकेश रोहिल्ला, सूरजमल शर्मा, वेद प्रकाश मेहता आदि मौजूद रहे।
योग करते हुए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा- फोटो : Sonipat
जेएलएन स्कूल में योग करते ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त।- फोटो : Sonipat