फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भारत रूस के संबंधों पर की गई अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

विज्ञापन
फोटो - बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी में ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद एक दूसरे को हस्तांतरित करते कुलप - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में वीरवार को भारत-रूस संबंध, भाषा, संस्कृति एवं विज्ञान विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। विदेशी भाषा विभाग और अंतरराष्ट्रीय मामलों के कार्यालय ने इसका आयोजन किया। मॉस्को के विशेषज्ञों ने भाषा, संस्कृति, विज्ञान, शिक्षा और शोध में भारत-रूस सहयोग की संभावनाओं पर विचार साझा किए। कुलपति सुदेश ने दोनों देशों के मजबूत संबंधों पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अवसरों, विद्यार्थी आदान-प्रदान और संयुक्त शोध को बढ़ावा देने का आह्वान किया। व्लादिमीर इलिच करासिक ने ''भविष्य के वैज्ञानिक, भारत-रूस परिप्रेक्ष्य'' पर व्याख्यान दिया। मरीना ग्रिगोर्येवना जागोरा ने भारत-रूस के ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों पर बात की। संगोष्ठी में मॉस्को के शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें