फोटो 13: सोनीपत के गन्नौर स्थित अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी में पहुंचे कृषि मंत्री श
गन्नौर। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को जीटी रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय फल फूल एवं बागवानी मंडी का दौरा किया। उन्होंने हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड व निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता सुभाष सिंह ने मंत्री को निर्माण कार्य का माॅडल दिखाकर प्रेजेंटेशन दी।
उन्होंने बताया कि मंडी में शेड, सड़क, दुकानें, आफिसर्स कॉलोनी, किसान विश्राम गृह, फायर स्टेशन, पुलिस पोस्ट, कैब सर्विस के लिए टैक्सी स्टैंड, सौर ऊर्जा प्लांट, पानी व विद्युत आपूर्ति आदि की सुविधा दी जाएंगी। इसके बाद मंत्री ने मंडी में रोड निर्माण, सीवरेज, बिजली, पेयजल व्यवस्था, काॅमन शेड, बागवानी इंस्टीट्यूट, कोल्ड स्टोरेज व प्लेटफार्म का भी निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।