फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जनवरी में होगी अंतर नर्सरी खेल प्रतियोगिता, खाका तैयार करने में जुटे अधिकारी

Mon, 02 Dec 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खेल विभाग की तरफ से अंतर खेल नर्सरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसके लिए खेल विभाग के अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अंतर खेल नर्सरी प्रतियोगिता जनवरी में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों में संचालित खेल नर्सरियों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर विभाग के अधिकारी खाका तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

अंतर खेल नर्सरी प्रतियोगिता के शुरुआती चरण में जिला स्तर पर स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-14 व अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित जिले के खेल अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जिला स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ी व टीमें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल अधिकारियों ने बताया कि अंतर खेल नर्सरी प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की तैयारियों काे परखना है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी अपनी कमियों को परखकर अपने खेल को बेहतर कर सकेंगे। अन्य टीमों के साथ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को एक दूसरे की तकनीक जानने व सीखने का मौका मिलेगा। इससे उनकी तैयारी ज्यादा बेहतर होगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में जिन भी खेलों की नर्सरी संचालित की जा रही हैं, वह सभी खेल प्रतियोगिता में शामिल किए जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
दो क्वार्टर में होगी अंतर खेल नर्सरी प्रतियोगिता
खेल अधिकारियों का कहना है कि अंतर खेल नर्सरी एक बड़ी प्रतियोगिता है। इसमें सभी जिलों में चलाई जा रही नर्सरियों के खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता दो क्वार्टर में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों के विद्यालय की छुट्टियों के हिसाब से प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी किया जाएगा। प्रतियोगिता को जनवरी में आयोजित कराया जाना है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में संचालित खेल नर्सरियों की जानकारी ली जा रही है। सभी खेलों के लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में हैं 109 खेल नर्सरी
सोनीपत में कुल 109 नर्सरियां हैं, जिनमें 29 सरकारी व 80 निजी खेल नर्सरियां हैं। यह खेल नर्सरियां 15 जून से शुरू कर दी गई थी। नर्सरियों में खिलाड़ियों को सुबह-शाम कड़ा अभ्यास कराया जाता है। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की तरफ से 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग को 2000 रुपये प्रतिमाह खुराक भत्ता के रूप में दिए जाते हैं।
-
अंतर नर्सरी खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश में जिन भी खेलों की नर्सरी संचालित की जा रही है, वह सभी खेल प्रतियोगिता में शामिल किए जाएंगे। जल्द ही प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें