फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की हिदायत

Thu, 12 Sep 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के खरखौदा स्थित नागरिक अस्पताल में का निरीक्षण करने पहुंची उप सिविल सर्जन डॉ. ग
विज्ञापन
खरखौदा। उपमंडल नागरिक अस्पताल का बुधवार को उप सिविल सर्जन डाॅ. गीता दहिया व डाॅ. आशा सहरावत ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रसूति विभाग, लैब सहित वार्डों का दौरा करने के बाद स्टाफ को हिदायत है कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसका विशेष ख्याल रखा जाए।
अपने दौरे के दौरान प्रसूति विभाग में उप सिविल सर्जन ने ड्यूटी रजिस्टर व नर्सिंग अधिकारियों के रिकाॅर्ड की जांच की। आपातकालीन वार्ड व प्रसूति विभाग में लगाई गई ड्यूटी में भी फेरबदल करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

जिससे यहां पर डिलिवरी के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में बनी लैब का भी निरीक्षण किया। उप सिविल सर्जन डाॅ. आशा सहरावत ने कहा कि हमारे पास एक बेहतर टीम है जो जिम्मेदारी के साथ काम रही है।
विज्ञापन

कई दवाओं, वैक्सीन व अन्य इलाज संबंधी सामग्री की किल्लत के सवाल पर उन्होंने कहा कि मांग के अनुरूप सामान मुहैया हो, इसे पुख्ता करवाया जाएगा। वह खुद यहां पर एसएमओ रही हैं, तो उन्हें यहां की स्थिति का अच्छे से पता है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मिले, इसे और पुख्ता किया जाएगा। मरीजों को समस्या नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें