फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुंडली से मुरथल तक सीवर व पेयजल के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश

Fri, 29 Nov 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि राई विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है। यहां लाखों लोग रहते हैं। कई क्षेत्र ऐसे हैं जो वर्षों पहले विकसित हो चुके लेकिन वहां पर सीवरेज, पेयजल व बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। क्षेत्र में सीवर व पेयजल के लिए विशेष मास्टर प्लान तैयार किया जाए। साथ ही कुंडली, राई, बहालगढ़ व मुरथल क्षेत्र के लिए गली निर्माण व पानी निकासी के सही इंतजाम भी किए जाएं।
विज्ञापन

विधायक वीरवार को एथनिक इंडिया, राई में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने सबसे पहले कुंडली नगरपालिका क्षेत्र की पानी निकासी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए कहा। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से 55 करोड़ रुपये का सीवरेज व पेयजल का प्लान तैयार किया गया है। इस पर जल्द कार्य शुरू किए जाएंगे। इसमें पूरे कुंडली नगर पालिका क्षेत्र की योजना को तैयार किया गया है। विधायक ने कहा कि कुंडली की लांडा काॅलोनी सहित कई काॅलोनियां ऐसी हैं जहां पर गलियां कच्ची हैं। इनके बाद की काॅलोनियां पक्की हो गई। बैठक में एसडीएम अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश सैनी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें