फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मतदान से पहले मॉक पोल कराने के निर्देश

Thu, 03 Oct 2024 06:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने बुधवार विधानसभा के चुनाव की तैयारियों को लेकर संबंधित सभी पोलिंग पार्टियों की लघु सचिवालय में बैठक ली। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि सभी पोलिंग पार्टियां सुबह 5:30 बजे सभी प्रत्याशियों के एजेंट के सामने मॉक पोल अवश्य करवाएं। इस दौरान उन्होंने सभी प्रत्याशियों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने एजेंटों को मॉक पोल करवाने के लिए सुबह 5:30 बजे अपने-अपने बूथों पर भेजें ताकि एजेंटों के सामने मॉक पोल की कार्यवाही पूर्ण की जा सके। इस मौके पर प्राचार्य सुशील बंसल, चुनाव कानूनगो पवन, लेखाकार प्रवीण मोर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें