फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: औद्योगिक क्षेत्रों के प्रवेश-निकास पर एक सप्ताह में लगाएं सीसीटीवी, अवैध टैंकरों पर चलेगा विशेष अभियान

Sat, 03 Jan 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :15: सोनीपत लघु सचिवालय में जिला स्तरीय स्पेशल टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में शामिल अधिका
विज्ञापन
सोनीपत। यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने की पहल तेज हो गई है। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव योगेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिलास्तरीय स्पेशल टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में यमुना के पुनरुद्धार को लेकर विभिन्न विभागों की तरफ से किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में योगेश कुमार ने कहा कि यमुना नदी का पुनरुद्धार सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सदस्य सचिव ने औद्योगिक क्षेत्रों के संपत्ति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सप्ताह भीतर सभी प्रवेश व निकास द्वारों पर बीएनआर आधारित सीसीटीवी लगाए जाएं। प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस औद्योगिक क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले अवैध टैंकरों के चालान करने व ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में आने वाले लकड़ी से लदे ट्रकों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, एनसीआर क्षेत्र में लकड़ी जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
ठोस, प्लास्टिक और खतरनाक अपशिष्ट को खुले में डालने वाली कंपनियों पर भी सख्त कदम उठाने के आदेश दिए गए।बैठक के दौरान जिले में संचालित सीईटीपी और एसटीपी की स्थिति की समीक्षा की गई। जठेड़ी रोड पर जलभराव और नाथूपुर क्षेत्र में फैले कचरे की समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर किए गए कार्यों की रिपोर्ट फोटो और वीडियो सहित हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजने के आदेश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित रहे विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए।

इसके बाद सदस्य सचिव ने बड़ी औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रचेता सिंह, सीटीएम डॉ. अनमोल, एसीपी राजपाल सिंह, एसई हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जेपी सिंह, तकनीकी सलाहकार बाबूराम, क्षेत्रीय अधिकारी अजय सिंह, डीडीपीओ मनीष मलिक, डीटीपी अजमेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें