फोटो : 05: विधायक निखिल मदान को महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट करते पार्षद प्रतिनिधि। सूचना विभा
सोनीपत। नगर निगम में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक निखिल मदान ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी के जीवन से समरसता की प्रेरणा मिलती है।
विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक महान ऋषि, कवि और समाज सुधारक थे। उन्होंने विश्व को भगवान श्रीराम की महिमा से परिचित कराते हुए उनके जीवन के माध्यम से धर्म, प्रेम और कर्तव्य का संदेश दिया। वाल्मीकि जी ने हम सभी को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
उन्होंने हमें दया और करुणा के महत्व को समझाया और हमें दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने की शिक्षा दी। उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज जिले में गन्नौर, खरखौदा व गोहाना में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर स्वच्छता निरीक्षक कृष्ण कुमार, अनिल ठक्कर, जुगल धवन आदि मौजूद रहे ।