गन्नौर। शहर में बैडमिंटन हॉल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गन्नौर में बैडमिंटन हॉल निर्माण की घोषणा की थी लेकिन बीच में ठेकेदार के काम छोड़ देने के कारण यह परियोजना लंबे समय तक अधूरी पड़ी रही। अब नई एजेंसी को टेंडर आवंटित कर कार्य दोबारा शुरू कराया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद गन्नौर के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त बैडमिंटन हॉल मिलेगा।
इससे पहले निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि हॉल में कोर्ट की मैटिंग, बाहर मिट्टी भराव, फर्श पर टाइल लगाने, चारदीवारी निर्माण और छोटे पार्क के विकास सहित अन्य शेष कार्य किए जा रहे हैं। संवाद