सोनीपत में बैंयापुर खुर्द में होने वाले विकास कार्य के लिए निरीक्षण के दौरान नक्शा देखते निगमाय
सोनीपत। निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने सोमवार को दिव्य नगर योजना के तहत बैंयापुर खुर्द में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र, पार्क और खेल स्टेडियम के लिए जमीन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दिव्य नगर योजना के तहत ही शहर में स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम विकसित होगा। आडिटोरियम बनाए जाएंगे और ओपन एयर थियेटर का निर्माण होगा। दिव्य नगर योजना के लिए मुख्यमंत्री ने 500 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। उन्होंने बताया कि सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के माध्यम से रेनीवेल सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। सोनीपत के गुरुग्राम व फरीदाबाद की तर्ज पर विकास किया जाएगा। इसके लिए प्रयास आरंभ कर दिए गए है। साथ ही शहर के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की जाएगी।