फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना अस्पताल और भैंसवाल कलां सीएचसी का निरीक्षण

Thu, 27 Aug 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटोा - नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते हुए टीम के अधिकारी। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। बुधवार को नागरिक अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत पीयर असेसमेंट किया गया। मुंडलाना सीएचसी से कार्यवाहक डॉ. सुमित मलिक और नर्सिंग अधिकारी पुष्पा ने अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, सीएचसी हलालपुर से डॉ. अदिति और नर्सिंग अधिकारी मनीषा की टीम ने सीएचसी भैंसवाल कलां का दौरा किया।
दोनों टीमों ने ओपीडी, वार्ड और आपातकालीन विभाग की पड़ताल की। उन्होंने डिस्पेंसरी और ऑपरेशन थिएटर सहित अस्पताल की अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। नागरिक अस्पताल में डॉ. सुमित मलिक और पुष्पा ने सर्वप्रथम आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था भी देखी। इसके बाद टीम ने सफाई, लैब, जच्चा-बच्चा वार्ड और सामान्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था सुधारने की सलाह दी। बायोमेडिकल वेस्ट का उचित तरीके से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, पीयर असेसमेंट में 70 फीसदी से अधिक अंक मिलने चाहिए। इसके बाद राज्य स्तर की टीम अस्पताल का निरीक्षण करेगी। राज्य टीम अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का दोबारा मूल्यांकन करेगी। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. संजय छिक्कारा, डॉ. राकेश रोहिल्ला और डॉ. चक्रवर्ती शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें