फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीवर लाइन जोड़ने के कार्य का किया निरीक्षण

Sun, 27 Oct 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बाबा कॉलोनी में रेलवे अंडरपास की रेलवे लाइन के नीचे से सीवर लाइन जोड़ने के कार्य का विधायक निखिल मदान ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बाबा कालोनी और मोहन नगर में सीवरेज पानी की निकासी न होने की वर्षों पुरानी समस्या जल्द दूर होगी। बाबा कॉलोनी की तरफ से राजीव नगर की तरफ सीवरेज लाइन को जोड़ दिया गया है। मेन होल बनाने का भी अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही लाइन को चालू करके बाबा कालोनी और मोहन नगर की पानी निकासी की समस्या दूर की जाएगी। निरीक्षण कार्य के दौरान पूर्व पार्षद प्रमोद शर्मा, कुलदीप वत्स, रिंकू, देवेंद्र त्यागी, बलराम, उमेश व संजू पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें