खरखौदा। पश्चिम यमुना लिंक नहर के किनारे बनी सड़क पर शुक्रवार रात एक बाइक चालक पर पत्थर से हमला करने के बाद बाइक लूट ली घई। गांव गढ़ी बाला निवासी संदीप ने शिकायत में कहा है कि वह नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। रात करीब आठ बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर के लिए निकले थे। नहर के किनरे बनी सड़क पर मंडोरा के पास दो युवकों ने रोका। बाइक रोकने पर एक युवक ने पत्थर से वार किया। दूसरे युवक ने उनकी बाइक से चाबी निकाल ली। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।