फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में रणघोष के रूप में मनाया जाएगा इनसो का स्थापना दिवस : दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
इनसो के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जजपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय चौ - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस बार 5 अगस्त को इनसो का 20वां स्थापना दिवस रणघोष के रूप में मनाया जाएगा। यह स्थापना दिवस राजस्थान की राजधानी जयपुर में मनाया जाएगा। दिग्विजय चौटाला शुक्रवार को मुरथल रोड स्थित एक रेस्तरां में इनसो के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने बैठक में हरियाणा प्रदेश से सम्मेलन में पांच हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन से उन युवाओं को जोड़ें जो संगठन को मजबूती दे सकें। जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने भी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस समारोह को लेकर अभी से तैयारियां शुरू करने के लिए कहा। बैठक की अध्यक्षता इनसो सोनीपत इकाई के अध्यक्ष शुभम नैन ने की। इस दौरान पूर्व युवा प्रभारी सुमित राणा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनिल घणघस, डॉ. जयदीप, जोनी लठवाल, प्रदेश महिला को-ऑर्डिनेटर मंजू जाखड़, सोमबीर सिंह, सुरेश खत्री, अंकुर धामा, विनित सहरावत, कार्यालय सचिव मोंटू दलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें