फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर सहयोग के लिए फिर तैयार पूछताछ विंडो

Thu, 01 Aug 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर सहयोग खिड़की (पूछताछ केंद्र) अब हर समय यात्रियों के सहयोग के लिए तैयार रहेगा। यात्री किसी भी समय खिड़की पर पहुंचकर ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं। सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई सहयोग खिड़की को हर समय बोर्ड लगाकर बंद रखा जाता था। इससे यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 27 जुलाई के अंक में सहयोगी खिड़की बंद, ट्रेनों की जानकारी के लिए भटक रहे यात्री शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर यात्रियों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। मामला दिल्ली मंडल के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सोनीपत स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को पूछताछ केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं। सहयोग खिड़की (पूछताछ केंद्र) लगातार खुली रहने से यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इससे पहले सहयोग खिड़की बंद रहने से यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल रही थी। रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रूट के सभी स्टेशनों के साथ जनवरी 2023 में इस व्यवस्था को सोनीपत, पानीपत व जींद सहित आसपास के स्टेशनों पर लागू किया था। थोड़े समय बाद ही खिड़की बंद रहने से यात्रियों की समस्या को देखते हुए दैनिक यात्रियों ने भी मुद्दे को उठाया था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। अब सहयोग खिड़की खुली रहने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
वर्जन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए ही सहयोग खिड़की (पूछताछ केंद्र) बनाई गई है ताकि यात्री ट्रेनों संबंधी जानकारी को हासिल कर सकें। सोनीपत स्टेशन पर सहयोग खिड़की को लगातार खोलने के निर्देश दिए गए हैं। अब यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखविंद्र सिंह, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें