फोटो :: सोनीपत के गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’’ के दौरान विद्
- विद्यार्थियों को मिला बदलाव का मंच, सप्ताहभर साझा करेंगे सुधार के साथ सुझाव
- राजकीय महाविद्यालय जाखौली में सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राजकीय महाविद्यालय जाखौली में सात दिवसीय रिफॉर्म उत्सव 2026 शुरू हुआ। शासन-प्रशासन के व्यवस्था की तस्वीर बदलने के लिए
विद्यार्थियों के नवाचारी और व्यावहारिक सुझाव लिए जाएंगे।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी किरण चौहान ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मौजूदा शासन प्रणालियों में सुधार की संभावनाओं को समझने और समस्याओं की पहचान करने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को ऐसा मंच दिया गया है, जहां वे अपने विचारों और अनुभवों के आधार पर उपयोगी सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं।
महाविद्यालय प्रभारी डॉ. वंदना नासा ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को नजदीक से समझते हैं। इसलिए वह उन समस्याओं के व्यावहारिक और प्रभावी समाधान भी बेहतर ढंग से सुझा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का अवसर देना एक सकारात्मक कदम है। इससे उनमें जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी और वह विकसित हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। कार्यक्रम के अवसर पर निशा, सीमा, संगीता, आमिर और अंकित उपस्थित रहे।