फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ मेडिकल स्टोर पर जा रही मासूम को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली स्थित जाटी कलां मोड़ के पास शुक्रवार शाम को कार की टक्कर से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंडली स्थित केएफसी के पास रहने वाली रीमा ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे बेटी तनुजा (6), लवली और बेटा अभिषेक है। वह शुक्रवार देर शाम अपने बेटे और दो बेटियों को लेकर जाटी कलां मोड़ स्थित मेडिकल स्टोर पर गई थी। जब वह कुंडली थाना के पास जाटी कलां मोड़ पर पहुंची तो इसी दौरान उसकी बेटी तनुजा को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। वह अपनी बेटी को लेकर कुंडली थाने चली गई। पुलिस ने तुरंत अपनी गाड़ी में उसे व उसकी बेटी को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया। जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रीमा के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें