फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंदियों को विधिक सेवाओं के बारे में किया जागरूक

Sat, 21 Mar 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से गोहाना रोड स्थित जिला कारागार परिसर में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लीगल एड डिफेंस काउंसलर नवीन रत्तेवाल ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता, जमानत, अपील के अधिकार की जानकारी दी। उन्होंने लोक अदालतों के माध्यम से त्वरित न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा कानूनी सहायता प्राप्त करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया। बंदियों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति-जनजाति, महिला, बालक, वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य पात्र व्यक्ति निशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। बंदियों को उनके मामलों में शीघ्र निस्तारण के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में बंदियों की शंकाओं का समाधान किया गया। उन्हें आश्वस्त किया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें