फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देवीलाल जयंती पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत में बस अड्डे के पास ताऊ देवीलाल चौक पर श्रमदान करने के बाद उप​स्थित इनेलाे पदा​धिक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की जिला इकाई ने शुक्रवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। मुख्य कार्यक्रम सुबह सात बजे ताऊ देवीलाल चौक पर हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने सफाई करने के बाद देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। गहलावत ने कहा कि देवीलाल ने अपना जीवन किसान, मजदूर, गरीब, वंचित और आम आदमी के हितों के लिए संघर्ष में समर्पित किया। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम माना और उनकी नीतियों से कमजोर व जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा मिली।
इस दौरान प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, महाबीर शर्मा, अशोक राणा, युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक, आईएसओ जिला अध्यक्ष ईशू दहिया, जिला उपाध्यक्ष महिला पूनम रोहिल्ला, एडवोकेट अमित मलिक, पंडित राजेंद्र गौड़, जोगेंद्र प्रजापति सेठा और फुलकुमार चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें