फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो हर कार्यकर्ता की पार्टी : सुनैना

Wed, 06 Aug 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36: सोनीपत के गांव देवडू गांव में ग्रामीणों को संबोधित करती इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुन
विज्ञापन
गन्नौर। इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि इनेलो ऐसी पार्टी है जो गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवा के आत्म सम्मान के लिए संघर्ष करती है। यह पार्टी सत्ता नहीं अधिकारों की लड़ाई लड़ती है। वह मंगलवार को गांव कुराड़ व देवडू में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इनेलो मात्र किसी एक नेता की नहीं बल्कि हर कार्यकर्ता की पार्टी है। जब इनेलो की सरकार बनेगी तो जनता के हितों की रक्षा और उन्हें सम्मान व अधिकार देने का काम करेगी। उन्होंने घोषणा की कि 21 अगस्त को राजपुर गांव में हलका गन्नौर की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें अभय चौटाला पहुंचेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को 25 सितंबर को होने वाली इनेलो की रैली का न्योता दिया। जनसंपर्क अभियान के तहत सुनैना चौटाला ने कुराड़ के अलावा देवडू, जाहरी, ठरू, उल्देपुर, सांदल कलां, पांची जाटान, पुरखास, कैलाना का दौरा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें