फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रचार के दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष की कार पर हमला, शीशा टूटा

Sun, 03 May 2026 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के विकास नगर में इनेलो जिलाध्यक्ष की कार पर पथराव की सूचना के बाद जांच करती पुलि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। विकास नगर में नगर निगम के चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को इनेलो के जिलाध्यक्ष कुनाल गहलावत की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में उनकी कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी शिकायत में कुनाल गहलावत ने बताया कि वह अपने काफिले के साथ ककरोई रोड से गुजर रहे थे। जब उनका काफिला विकास नगर की गली नंबर-2 के पास पहुंचा, तभी एक घर की ओर से अचानक पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव के दौरान एक पत्थर उनकी गाड़ी पर लगा, जिससे कार का शीशा टूट गया। गहलावत ने आरोप लगाया कि यह हमला उन्हें चुनाव प्रचार से रोकने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

फोटो :: सोनीपत के विकास नगर में इनेलो जिलाध्यक्ष की कार पर पथराव की सूचना के बाद जांच करती पुलि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें