फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घायल युवक की मौत, इलाज का भुगतान न करने पर अस्पताल ने नहीं दिया शव

Sat, 27 Sep 2025 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 38: जय सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज का भुगतान नहीं होने तक शव देने के इन्कार कर दिया। बात दो थानों की पुलिस तक पहुंची तो कई घंटे बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा जिला के विषहरिया गांव निवासी जयराम मुखिया ने बताया कि वह अपने गांव के जय सिंह मुखिया के साथ काम की तलाश में बहालगढ़ आए हुए थे। वह गणपति ढाबा के सामने खड़े थे। अचानक एक तेज रफ्तार बस ने जय सिंह मुखिया को टक्कर मार दी।
बस चालक ने घायल जय सिंह को मुरथल के पार्क निदान अस्पताल में भर्ती कराया। जय सिंह के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज के दौरान उन्हें मिलने तक नहीं दिया। सुबह ही जय सिंह की मौत हो चुकी थी।इसके बाद अस्पताल की ओर से 75 हजार रुपये के भुगतान का बिल थमा दिया गया।
विज्ञापन

परिवार के पास पैसा नहीं था। उन्होंने लोगों से मांगकर 12 हजार रुपये दे दिए लेकिन भुगतान पूरा न होने पर शव नहीं दिया। इसके बाद बालागढ़ थाना पुलिस और मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव परिवार को सौंप दिया।

बस की टक्कर से घायल जय सिंह की इलाज के दौरान मौत हुई है। हादसे को लेकर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -रवींद्र, पुलिस प्रवक्ता।

फोटो : 38: जय सिंह (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें