फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिर पर ईंट मारकर दूधिए को घायल किया

Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गुमड़ में ग्रामीण ने ईंट मारकर दूधिए को घायल कर दिया। हमलावर के साथी ने दूध सप्लायर को जान से मारने की भी धमकी दी। घायल ने मामले की शिकायत गन्नौर थाने में दी।
विज्ञापन

गांव गुमड़ निवासी सुमित ने बताया कि वह 24 अप्रैल की रात 8 बजे ऑटो लेकर गन्नौर से घर लौट रहा तो तो गांव के ही विकास और बिक्कू का ट्रैक्टर भी गांव में सड़क पर खड़ा था। वह जब अपने घर जाने लगा तो विकास व बिक्कू ने उन्हें रोक लिया और कहा कि उन्हें तूड़ा उतारना है। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इस पर विकास ने उसके सिर पर ईंट मारकर घायल करने के साथ ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। बिक्कू ने ऑटो गली में लाने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल को खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें