फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुई से नशा देता है कई बीमारियों को जन्म

Sat, 06 Dec 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के चालक प्र​शिक्षण संस्थान मुरथल में चालकों को नशे के ​खिलाफ जानकारी देते काउंस - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। परिवहन विभाग के चालक प्रशिक्षण संस्थान मुरथल में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नशा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काउंसलर जितेंद्र कुमार ने कहा कि सुई से नशा या फिर सुई का सांझा करने वाले व्यक्ति एचआईवी और हेपेटाइटिस बी व सी और अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। यह बीमारियां हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती हैं। उन्होंने बताया कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में ओएसटी सेंटर बनाया गया है, जहां पर ऐसे लोगों की काउंसिलिंग की जाती है। इस दौरान सीएचसी बढ़खालसा से जयविंद्र ने एचआईवी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नवनीत सिंह, बलविंद्र कौर, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें