फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहल...विधायक देवेंद्र ने बेचे दीये और मिट्टी के बर्तन

Thu, 31 Oct 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। कुम्हार मोहल्ले में दिवाली के उपलक्ष्य में विधायक देवेंद्र कादियान ने मिट्टी की दीयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खुद मिट्टी के दीये और बर्तन बेचे। यह देख भीड़ उमड़ पड़ी और कुछ देर में करीब पांच हजार रुपये के मिट्टी दीपक व अन्य बर्तन बिक गए।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि लोग मिट्टी के दीये का उपयोग करेंगे तो प्रदूषण कम होगा और कुम्हारों का व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने सभी से मिट्टी के दीये जलाने की अपील की। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय कुम्हारों की तरफ से बनाए गए मिट्टी के बर्तन खरीदने की अपील की। कादियान ने बताया कि दुकानदार कुलदीप के 1300 रुपये, महेंद्र के 800 रुपये, राजकुमार के 600 रुपये, अंगूरी के 1600 रुपये, मंजू के 900 रुपये, रामकुमार के 850 रुपये व कुलदीप कुमार के 950 रुपये के मिट्टी दीपक व अन्य बर्तन की खरीदारी हुई। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा, अंकित मल्होत्रा, अमित बत्रा, तरुण चुद्य, प्रवेश मदान, देशबंधु मुखीजा, सुरेंद्र, प्रेम ठेकेदार, रिंकू प्रजापत, यशपाल कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें