फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : राई बार एसोसिएशन में पांचों पदों पर निर्विरोध चयन तय

Wed, 19 Feb 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध होना तय हो गया है। प्रधान समेत पांचों पदों पर महज पांच उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया है। ऐसे में नाम वापसी व स्क्रूटनी होने के बाद घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


राई बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिवक्ता आनंद दहिया को रिटर्निंग अधिकारी व मनोज कौशिक व मनोज कुमार को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद दहिया ने बताया कि पांच पदों पर सिर्फ पांच अधिवक्ताओं ने ही नामांकन किया है। जिसमें प्रधान पद पर निर्वतमान प्रधान संजय खरेटा, उप प्रधान पद के लिए राजकुमार गहलावत, सचिव पद के लिए अमित कौशिक उर्फ रामलाल, सहसचिव पद के लिए सुमित व खजांची पद के लिए आकाश ने नामांकन किया है। राई बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं आरओ आनंद दहिया, एआरओ मनोज कौशिक व मनोज कुमार ने कहा कि चयन निर्विरोध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें