फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थियों को दी कानूनी सेवाओं की जानकारी

Thu, 31 Jul 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के गांव पलड़ी खुर्द ​स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित कानूनी जागरूकता ​शिविर के दौ
विज्ञापन
सोनीपत। गांव पलड़ी खुर्द स्थित राजकीय स्कूल में बुधवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कानूनी सेवक संदीप बत्रा ने ग्रामीणों, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 15100 पर डायल कर कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी। सड़क सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग सिर्फ चालान से बचने के लिए न समझें बल्कि इससे खुद की सुरक्षा मिलती है। साथ ही अपील की गई कि अच्छा नागरिक हमेशा अपने कर्तव्य को निभाने में सक्षम होना चाहिए। मुख्य अध्यापक मुकेश, पुनीता, रेशमा, सुखपाल, चंद्रभान, रविंद्र, महावीर, नरेंद्र, जसबीर, कोमल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें