फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

Fri, 25 Oct 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के गांव महलाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों
विज्ञापन
सोनीपत। खंड के राजकीय उच्च विद्यालय महलाना में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी देने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रितु व जिला सहायक परियोजना संयोजक (एपीसी) डॉ. अतर सिंह की तरफ से पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई। संगोष्ठी में कक्षा छठी से दसवीं तक के करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रितु ने विद्यार्थियों को बताया कि अगर कोई भी किसी प्रकार की उलझन में आता है तो वह 1098 पर कॉल कर अपनी समस्या के बारे में बता सकता है। उन्होंने 1098 को याद रखने के लिए अवरोही क्रम में दस-नौ-आठ याद रखने की सलाह भी दी। बालिकाओं को बताया कि वह बचपन से ही सभी प्रकार की क्रियाओं के बारे में जागरूक रहें।

एपीसी डॉ. अतर सिंह ने बताया की प्रत्येक विद्यालय में बालिका मंच का गठन किया गया है, जिसमें एक महिला शिक्षक को इंचार्ज बनाया गया है। वह बालिकाओं की हर प्रकार की समस्याओं से अवगत रहती हैं व उन्हें जागरूक करती रहती हैं। इस मौके पर डीपीसी कार्यालय सोनीपत से रंजित कुंडू, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से पर्यवेक्षक सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें