फोटो 02: सोनीपत के गन्नौर में एसीपी मलकीत सिंह को बुके भेंट करते उद्योगपति। स्रोत: एसोसिएशन
गन्नौर। एमएसएमई औद्योगिक वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सहायक पुलिस आयुक्त मलकीत सिंह का बुके भेंट कर स्वागत किया। महासचिव हरप्रीत सिंह ने एसीपी को हरसंभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। एसीपी ने भी उद्योगपतियों काे आश्वासन दिया कि पुलिस की तरफ से उद्योगपतियों व श्रमिकों की सुरक्षा में कोताही नहीं बरती जाएगी। इस मौके पर हरीश, अमित व सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।