फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इंडस्ट्रियल एसोसिएशन्स को किराये पर मिलेंगे 1669 फ्लैट

Wed, 19 Mar 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत के सेक्टर-7 कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाली पड़े हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों का - फोटो : संगठन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सेक्टर-7 कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाली पड़े हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट व सेक्टर-10, 18, 19, 35, 63, व 8 में सभी प्लाॅटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (एआरएचसी) योजना शुरू की है, जो शहरी जरूरतमंद लोगों व प्रवासी श्रमिकों के लिए एक पहल है। उपायुक्त ने बताया कि योजना का उद्देश्य लोगों को किफायती किराये के आवास उपलब्ध कराना है।
जिले में हाउसिंग बोर्ड के खाली पड़े 1669 फ्लैट को इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के माध्यम से 20 से 25 वर्ष की अवधि के लिए किराये पर दिया जाएगा। उपायुक्त ने राई स्थित विश्राम गृह में जिले की इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, हाउसिंग बोर्ड व एचएसवीपी सहित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रवासी श्रमिकों, औद्योगिक श्रमिकों, छात्रों व जरूरतमंद लोगों को किराये के आवास प्रदान किए जाएंगे। योजना दो मॉडलों के तहत लागू की जा रही है।

फोटो 31- सोनीपत के सेक्टर-7 कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाली पड़े हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों का- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें