फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल: टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता रवि दहिया और दीपक पूनिया बुल्गारिया में सीखेंगे नए दांव

Sun, 06 Feb 2022 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

खिलाड़ी राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों की तैयारी करेंगे। इसमें भारतीय कुश्ती संघ ने आठ पहलवानों समेत 14 सदस्यीय दल का चयन किया है। आठ पहलवान 23 फरवरी तक बुल्गारिया में रहकर तैयारी करेंगे। दोनों वर्गों के आठ पहलवानों में सोनीपत के चार पहलवान व एक प्रशिक्षक शामिल है।
विज्ञापन
रवि दहिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीतने वाले रवि दहिया और चौथे स्थान पर रहे दीपक पूनिया समेत आठ पहलवान राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों की तैयारी बुल्गारिया में रहकर करेंगे। बुल्गारिया के टेटेवें शहर में पहलवानों को नए दांव सीखने के लिए कैंप लगाया गया है। इसके लिए खेल मंत्रालय की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। 14 सदस्यीय दल में फ्री-स्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग के चार-चार पहलवान, उनके चार साथी खिलाड़ी और दो प्रशिक्षक शामिल हैं। चयनित पहलवानों चार पहलवान व एक प्रशिक्षक सोनीपत का रहने वाला है। 

विज्ञापन


इस वर्ष राष्ट्रमंडल खेल इंग्लैंड के बर्मिघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक और एशियाई गेम चीन के हांगझोऊ में 10 से 25 सितंबर तक होने प्रस्तावित हैं। इनमें शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय कुश्ती संघ ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी के लिए सोनीपत के गांव नाहरी के रवि दहिया व झज्जर के गांव छारा के दीपक पूनिया समेत आठ पहलवानों का चयन किया गया है।

 
विज्ञापन

दीपक पूनिया - फोटो : social media
खेल रत्न से सम्मानित रवि दहिया टोक्यो ओलंपिक से अचानक सुर्खियों में आए थे। वह पहले भी संघर्ष का बड़ा उदाहरण रहे हैं। सोनीपत के गांव नाहरी के छोरे ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में टोक्यो में देश को रजत पदक दिलाया था। वहीं छारा के दीपक पूनिया भी वर्ष 2019 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के पदकवीर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में वह चौथे स्थान पर रहे थे। उनके साथ ही गौरव बालियान और संदीप सिंह भी कुश्ती के नए दांव सीखेंगे।

वहीं ग्रीको रोमन स्टाइल के पहलवान सुनील कुमार, साजन, रवि मलिक और आशु का चयन किया गया। इनमें सुनील कुमार, साजन व आशु सोनीपत के रहने वाले हैं। वहीं रवि मलिक झज्जर से हैं। इनके अभ्यास के लिए साथी पहलवानों के रूप में अरुण, अरुण कुमार, मोनू दहिया और हरदीप तथा प्रशिक्षक बलवंत सिंह छिक्कारा और एसबी प्रसाद का चयन हुआ है। बलवंत सिंह सोनीपत के रहने वाले हैं। 

वापसी के बाद साई केंद्र में करेंगे प्रशिक्षक 

बुल्गारिया से दाव सीखकर लौटने के बाद सभी पहलवान सोनीपत के चौहान जोशी स्थित साई सेंटर में अभ्यास करेंगे। यहां उन्हें 83 पहलवानों के लिए लगने वाले राष्ट्रीय शिविर में शामिल किया जाएगा। भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा 7 फरवरी से 31 मार्च तक राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
एशियाई चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से पहले पहलवानों के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। आठ पहलवानों समेत 14 सदस्यीय दल को बुल्गारिया भेजा जा रहा है। पहलवानों को हर संभव मदद दी जा रही है। - बृजभूषण शरण, अध्यक्ष, भारतीय कुश्ती महासंघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें