फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इंडिया गठबंधन व कांग्रेस रही मोदी के निशाने पर, गढ़ में आकर हुड्डा पर एक शब्द नहीं

Sat, 18 May 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रविंद्र कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ कहे जाने वाले गोहाना क्षेत्र में विजय संकल्प रैली कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इंडिया गठबंधन के साथ ही वह गांधी परिवार पर पूरी तरह हमलावर नजर आए। हालांकि पूरी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भूपेंद्र हुड्डा पर एक शब्द तक नहीं कहा। गांधी परिवार को शाही परिवार बताते हुए कटाक्ष करते रहे।
प्रधानमंत्री के गोहाना में रैली रखने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह भूपेंद्र हुड्डा पर जरूर निशाना साधेंगे, लेकिन उन्होंने अपने पूरे भाषण में हुड्डा को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर नहीं दिखे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल



वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंच पर नजर नहीं आए। न ही मंच के पीछे लगे होर्डिंग में उनकी फोटो नजर आई। होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी, सोनीपत से प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली व रोहतक से प्रत्याशी अरविंद शर्मा की फोटो लगी थी। इतना ही नहीं, अबकी बार 400 पार नहीं, अबकी बार मोदी सरकार का नारा मंच पर लिखा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें