सोनीपत। शहर की धानक बस्ती में लॉकडाउन की पालना कराने को लेकर ड्यूटी दे रहे ड्यूटी मजिस्ट्रेट से 10 युवकों ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने ड्यटी मजिस्ट्रेट के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीएंड आर के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को धानक बस्ती में करीब 10 युवक एक साथ घूम रहे थे। सोनीपत में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार जारी है। ऐसे में लॉकडाउन किया गया। उसके बावजूद वह सभी एक साथ थे। जब उन्हें एक साथ नहीं रहने को कहा गया तो उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट से अभद्रता की दी। उनके काम में बाधा पहुंचाई गई। बाद में वह फरार हो गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने ओल्ड चौकी पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।