गोहाना के ढींगड़ा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय डोजबॉल प्रतियोगिता में पूर्व जिला अध्यक्ष
गोहाना। आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल की तरफ से द्वितीय राष्ट्रीय स्तरीय सब जूनियर, जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्टेडियम में इंडियन डोजबॉल फेडरेशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता 7 जनवरी तक चलेगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एशिया डोजबॉल के सचिव दासा तरन, वी सुब्रहमण्यम मलेशिया व मोहनलाल बडौली ने किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सीमा श्योराण ने की।
प्रधानाचार्य सीमा श्योराण ने बताया कि देश भर से लगभग 900 बच्चे प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उप प्रधानाचार्य कंचन आहूजा ने प्रतियोगिता का संचालन किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का परिणाम अंतिम दिन घोषित किया जाएगा। इस मौके पर इंडियन डोजबॉल के सचिव नरसिंहा रेडी, एचएसएससी के सदस्य सत्यवान शेरा, गोहाना नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी, एसडीएम आशीष वशिष्ठ, प्रवीण नांदल उपस्थित रहे।