सोनीपत। जीवीएम कॉलेज में मुख्य अतिथि मनोहर कुमार ने शनिवार को संत सत्या मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान कॉलेज की मैगजीन अविरल का विमोचन भी किया गया। कॉलेज के प्रधान डॉ. ओपी परूथी ने कहा कि यह हॉल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का केंद्र सिद्ध होगा।
प्राचार्य डॉ. मीनू अग्रवाल ने कॉलेज मैगजीन के विमोचन पर कहा कि यह पत्रिका विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, साहित्यिक अभिरुचि एवं नवाचार पूर्ण सोच का प्रतिबिंब है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। संवाद