फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पर्चियां बनाते वायरल वीडियो में डीईओ ने कार्रवाई को भेजी रिपोर्ट

Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव माहरा के राजकीय स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर नकल की पर्चियां बनाते जिन शिक्षिकों की वीडियो वायरल हुई थी उन पर कार्रवाई को पत्र लिखा गया है। मामले में जांच रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव को भेज दी है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के गणित विषय परीक्षा के दौरान गांव माहरा के राजकीय स्कूल में बने परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ शिक्षकों का नकल की पर्चियां बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। शनिवार को इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी 10 स्कूलों के मुखियाओं को डीईओ कार्यालय में बुलाकर वीडियो में शामिल शिक्षकों की पहचान करवाई। इसमें वीडियो में शामिल चार शिक्षक शहजादपुर स्कूल और दो अन्य शिक्षक करेवड़ी स्कूल बताए गए हैं। संबंधित स्कूलों के मुखियाओं की लिखित रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने सभी शिक्षकों के नाम लिखकर आगामी कार्रवाई के लिए बोर्ड सचिव को भेज दिए हैं। नवीन गुलिया ने नकल करवाने के मामले में कार्रवाई बोर्ड सचिव की तरफ से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें